Search
Close this search box.

कुल्लू दशहरे में पहली बार हुआ शिव परिवार का भव्य देव मिलन ,दर्शन करने के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

आस्था अपडेट , देव आस्था का अनोखा संगम कुल्लू दशहरा में देखने को मिलता है। हर वर्ष दूर दूर से देवी देवता अपने हारियानों के साथ इस उत्सव में पधारते है और भगवान् रघुनाथ जी से भेंट करते है। इस बार सिमसा के देव सेनापति कार्तिक स्वामी जी भी इस उत्सव में पधारें है। करीब 32 वर्षों के बाद वे इस उत्सव में पधारे है। आज कुल्लू दशहरा में पहली बार शिव परिवार का भव्य मिलन हुआ जिसे देखने के लिए दूर दूर से लोग आ रहे है। गौर रहे की ऐसे बहुत ही कम मौके है जहां शिव परिवार का मिलन होता है। सिमसा के कार्तिक स्वामी ने सबसे पहले अपनी माँ माता पार्वती चौंगासन से भेंट की उसके बाद उन्होने अपने छोटे भाई गणपति से भेंट की अंत में वह अपने पिता बिजली महादेव से मिलने पहुंचे इस नजारे को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज