Search
Close this search box.

मनाली घूमने आये तेलंगाना के पर्यटक का बच्चा व्यास नदी में बहा,नेहरू कुंड के पास मिला शव

कुल्लू अपडेट ,जिला कुल्लू में हादसों ,आगज़नी का दौर नहीं थम रहा है बीते गुरुवार को पर्यटन नगरी मनाली घूमने आये पर्यटक का बच्चा व्यास नदी में बह गया और वही मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार शाम करीब पांच साढ़े पांच ग्यारह साल का बच्चा नदी में डूब गया। मृतक बच्चे की पहचान कोमिन बैकिट सपुत्र कोमना हैरिश हाउस नम्बर 3 पटेल ग्रीन पार्क जापराल, शंखनादराबाद तेलंगाना के रूप में हुई है।ग्यारह साल का कोमिन बैकिट अपने पिता के साथ नदी किनारे खेल रहा था और अचानक बच्चे का पैर फिसल गया जिसके कारण बच्चा पानी में बह गया।वही घटना की जानकारी मिलते ही मनाली पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची और बच्चे को ढूँढना शुरू किया आखिरकार बच्चे का शव नेहरू कुंड के पास बरामद हुआ और पिता कोमना हैरिश को शव सौंपा गया।वही एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने बताया कि पुलिस द्वारा पर्यटकों से बार बार आग्रह किया जाता है कि वे नदी नालो के किनारे न जाएँ।
 

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज