कुल्लू अपडेट,सहकारिता के युगपुरूष व कुल्लू शॉल के प्रणेता स्व0 ठाकुर वेदराम की 52वीं पूण्य तिथि पर आज़ भुट्टिको परिवार में एक शोक सभा का आयोज़न किया गया। इस अवसर पर भुट्टिको के उपाध्यक्ष रोहित ठाकुर ने स्व0 ठाकुर वेदराम की प्रतिमा पर श्रंदाजलि अर्पित करते हुए भुट्टिको प्रबंधक मण्डल अधिकारियों, कर्मचारियों बुनकरों व सहकारिता से जुड़े गणमान्यों सहित एक संकल्प लेते हुए सहकारिता ओर भुट्टिको के प्रति समर्पित रहने की शपथ लीं। जहॉ आज़ ही के दिन स्व0 ठाकुर वेदराम का स्वर्गवास हुआ था तो इसी दिन उनकी धर्मपत्नी श्रीमती गंुहकी देवी का भी निधन हुआ था उन्हें भी भावहीनी श्रद्वांजलि अर्पित की गई।
इसके साथ-2 आज़ ही के दिन देश की प्रथम महिला प्रधान मंत्री श्रीमती इंदिरा गॉधी की भी नृशंस हत्या वर्ष 1984 में की गई थी जिनके प्रति भी श्रद्वांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया तथा देश के लिए दिये गये उनके बलिदान को याद किया गया। जहॉ इन व्यक्तित्वों को देश ने आज़ के दिन खोया है, वहीं आज़ ही के दिन देश के लौह पुरूष कहे जाने वाले प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिस अवसर पर उन्हें पुष्पाजंलि अर्पित की गई तथा उनके वताये गये रास्तों का अनुसरण करने की प्रतिज्ञा ली गई।
भुट्टिको के अध्यक्ष एंव पूर्व वागवानी मंत्री ठाकुर सत्य प्रकाश जो अपना स्वास्थ लाभ चंडीगढ़ अस्पताल में ले रहें हैं उन्होनें अपने संदेश में इन तीनों दिवगंत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा क् िये सभी व्यक्तित्व अपने -2 क्षेत्र के महापुरूष हुए हैं जिनके पद चिन्हों पर चलना आज़ के समय की जरूरत है। स्व0 ठाकुर वेदराम ने जहॉ सहकारिता क्षेत्र में स्थानीय लोगों के लिए रोज़गार का रास्ता प्रशस्त करके कुल्लू शाल उद्योग को अंर्तराष्ट्रीय स्तर तक की पहचान दिला कर ख्याति प्रदान करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, वही देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गॉधी ने देश की अखंडता के लिए अपना बलिदान तक दिया है और सरदार पटेंल ने अंखड भारत की सार्थकता को सिद्व करके दिखाया है।
इस अवसर पर सभा उपाध्यक्ष मोहर सिंह, निदेशक निर्मला देवी, इन्द्रा देवी, कलावती, आत्मा राम, टिकम राम, हिमवूनकर के पूर्व उपाध्यक्ष ब्रहम स्वरूप ठाकुर, मुख्य सलाहकार रमेश ठाकुर, मुख्य महाप्रबंधक विजय ठाकुर, महाप्रबंधक रूप सिह, किशन ठाकुर, सूरती देवी ,व सभा अन्य अधिकारी व कर्मचारी व सभी बुनकर सदस्य उपस्थित रहें।




