Search
Close this search box.

जिला कुल्लू के 2000 से अधिक विद्यार्थी 5 नवंबर को देंगे स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता – अभाविप

कुल्लू अपडेट, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संगठनात्मक जिला कुल्लू के स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के जिला संयोजक जतिन वर्मा ने एक ब्यान बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् द्वारा प्रदेश स्तरीय स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है यह परीक्षा 5 नवंबर को पूरे प्रदेश में करवाई जाएगी। इस प्रदेश स्तरीय स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में पूरे कुल्लू जिला में 12 परीक्षा केन्द्रों में कुल्लू जिला के 34 स्कूलों से 2000 से अधिक विद्यार्थी परीक्षा देने बैठेंगे । जतिन वर्मा ने कहा कि अखिल विद्यार्थी परिषद हर वर्ष प्रतियोगिता को स्कूल छात्रों के लिए ये प्रतियोगिता करती थी । लेकिन कोविड के बाद इस प्रतियोगिता को पुनः वर्ष 2023 में हिमाचल में करवाया जा रहा है। इस वर्ष नकद पुरस्कार राशि भी बढ़ाई गई है । इस प्रतियोगिता में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे जिनकी विषय सूची इस प्रकार से है सामान्य ज्ञान हिमाचल, भारत, विश्व, समसामयिक विषय, रीजनिंग, धर्म एवं संस्कृति जितेंद्र खेल कूद, सामान्य विज्ञान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम इत्यादि विषयों इस के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा पढ़ने ओएमआर शीट में होगे तथा इसके प्रश्न MCQ प्रकार के होंगे। यह परीक्षा सुबह 11:00 पूरे बजे से 12:30 तक सभी परीक्षा केंद्रों में शुरू होगी। जिसका कुल समय डेढ़ घंटे का होगा। इस परीक्षा में विद्यार्थी परिषद पूरे प्रदेश भर में विद्यार्थियों को आकर्षक इनाम देने वाली है। इस परीक्षा में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थी को 31000 रुपए का नगद इनाम मिलेगा तथा दूसरे स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 21000 तीसरे स्थान पर रहने वाले विद्यार्थी को 15000 का नगद इनाम मिलना तय हुआ है।
जिला स्तर के इनाम कुछ इस प्रकार से है प्रथम पुरस्कार 11000 रुपये द्वितीय पुरस्कार 7100 तृतीय पुरस्कार 5100 रुपए रहेंगे और प्रदेश और जिला में सांत्वना के पांच विद्यार्थियों को 5000 और जिला कुल्लू में सांत्वना के पांच विद्यार्थियों को 1000 रुपए की राशि दी जाएगी और स्कूल कर के सभी टॉपर को सम्मानित किया जाएगा ।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज