टेक अपडेट ,31 अक्तूबर को विपक्ष के कई नेताओं के पास एपल की ओर से मैसेज आया था कि उनके फोन को हैक करने की कोशिश की जा रही है। इस घटना के बाद काफी बवाल हुआ और अब हर कोई चिंतित है कि कहीं उसका भी फोन हैक तो नहीं किया जा रहा है। आज की रिपोर्ट में हम आपको कुछ संकेत के बारे में बताएंगे जिससे आप पता लगा सकते हैं कि आपका फोन हैक हुआ है या नहीं।
बैटरी का तेजी से खत्म होना :- यदि आपके फोन की बैटरी तेजी से खत्म हो रही है तो इस बात की आशंका है कि आपके फोन पर हैकर्स का कंट्रोल हो गया है या फिर कोई एप है जो लगातार आपकी जासूसी कर रहा है।
फोन का लगातार गर्म होना :- यदि आपका स्मार्टफोन लगातार गर्म हो रहा है तो भी आपको सावधान हो जाने की जरूरत है, क्योंकि जब बैकेंड में फोन इस्तेमाल हो रहा होता है या कोई अप चल रहा होता है तो फोन गर्म होता है।
सोशल मीडिया पर अपने आप पोस्ट होना :- यदि आपके फेसबकु, इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया अकाउंट से कोई ऐसा पोस्ट हो रहा है जो आपने नहीं की है तो भी इस बात की संभावना है कि आपका फोन हैक हो गया है या फिर आपका सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गया है।
फोन का स्लो काम करना :- यदि आपका फोन अचानक से हद से ज्यादा स्लो हो गया है तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए। यह भी हैक हो जाने का ही एक संकेत है।
बार-बार एप का क्रैश होना :- यदि आपके फोन के एप अपने आप बार-बार बंद हो रहे हैं या क्रैश हो रहे हैं तो भी हैकिंग की आशंका है। इसके अलावा यदि फोन की स्क्रीन लाइट बार-बार अपने आप जल रही है तो भी हैकिंग की संभावना है।
अनजान वायरस अलर्ट नोटिफिकेशन आना :- फोन पर ऐसा कोई नोटिफिकेशन आ रहा है जो पहले कभी नहीं आया और किसी एप का नहीं है या फिर वायरस अलर्ट का नोटिफिकेशन आ रहा है तो यहां हैकिंग की संभावना है। यदि ऐसा हो रहा है तो आपके फोन में मैलवेयर आ चुका है।
डाटा का तेजी से खत्म होना :- यदि आपके फोन का इंटरनेट डाटा तेजी से खत्म हो रहा है तो इसका मतलब यह है कि कोई (एप) आपकी जानकारी के बिना आपके डाटा का इस्तेमाल कर रहा है। मैलवेयर या वायरस वाले एप के फोन में होने से ऐसा होता है।




