Search
Close this search box.

इतिहास की सबसे खतरनाक शक्ति साबित होगा AI – एलन मस्क

टेक् अपडेट, एलन मस्क ने दो दिवसीय यूके एआई समिट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को लेकर चिंता जाहिर की है। एआई समिट में मस्क ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के साथ मंच साझा करते हुए कहा कि एआई को नए सिरे से कंट्रोल करने की जरूरत है। इसके लिए यदि नए कानून बनाने की जरूरत है तो उसे भी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि एआई को रेगुलेट करना थोड़ा मुश्किल होगा और टेक कंपनियों को इससे आपत्ति भी हो सकती है लेकिन यह जरूरी है।
पीएम ऋषि सुनक के साथ बाचचीत में एलन मस्क ने एआई के जोखिमों पर बात की। इस दौरान भविष्य में इससे होने वाले इफेक्ट को लेकर भी बातें हुईं। एलन मस्क ने एआई जेनरेटेड फर्जी जानकारी को लेकर भी चिंता जताई।
एलन मस्क ने कहा, ‘एआई इतिहास की सबसे खतरनाक शक्ति साबित होगा और एआई के रूप में हमारे पास कुछ ऐसा होगा जो सबसे चतुर इंसान से भी अधिक स्मार्ट होगा। एक ऐसा समय आएगा जब नौकरी की जरूरत नहीं होगी।’ बता दें कि एआई समिट में भारत और चीन समेत 28 देशों ने एक अंतरराष्ट्रीय घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर भी किए हैं। यह सम्मेलन एआई पर केंद्रित था। इस सम्मेलन में सभी देशों ने एआई को लेकर चिंता जताई है कि यह इंसानों के अस्तित्व के लिए खतरा पैदा कर सकता है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज