टेक अपडेट , यदि आप भी यूट्यूब प्रीमियम प्लान (YouTube Premium) इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए झटका है। गूगल ने YouTube Premium के प्लान को एक साथ 7 देशों में महंगा कर दिया है। यूट्यूब प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के तहत यूजर्स को एड फ्री एक्सपेरियंस मिलता है। इसके अलावा बैकग्राउंड म्यूजिक प्ले करने की सुविधा मिलती है।यूट्यूब ने 02 नवंबर को अपने कुछ यूजर्स को एक मेल किया है जिसमें YouTube Premium की प्राइस बढ़ाने की बात की गई है। मेल के मुताबिक नए प्रीमियम प्लान 1 नवंबर से इफेक्टिव होंगे।
जिन सात देशों में YouTube Premium के प्लान महंगे हुए हैं उनमें अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, चिली, जर्मनी, पोलैंड और तुर्की शामिल हैं। कंपनी के ईमेल के अनुसार, मौजूदा ग्राहकों से कम-से-कम तीन अतिरिक्त महीनों के लिए पुरानी कीमत ली जाएगी, जबकि नए ग्राहकों को नई कीमत चुकानी होगी।
भारत में यूट्यूब प्रीमियम प्लान की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। भारत में यदि आप तीन महीने के लिए एक साथ प्लान लेते हैं तो आपको 129 रुपये की कीमत देनी होगी और मासिक प्लान की कीमत 139 रुपये है। एक साल वाले प्लान की कीमत 1,290 रुपये है।
इस सप्ताह की शुरुआत में ही गूगल ने यूट्यूब पर एड ब्लॉकर को ब्लॉक किया है। एड ब्लॉकर इस्तेमाल करने वाले यूजर्स अब अधिकतम 3 वीडियो ही देख सकेंगे। अब यूजर्स के पास दो ही विकल्प हैं। पहला यह है कि आप एड फ्री एक्सपेरियंस के लिए प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन लें और दूसरा यह है कि आप एड के साथ वीडियो देखें।




