Search
Close this search box.

काँगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक बजौरा ओर गडसा में मिलेगी अब एटीएम की सुबिधा

कुल्लू अपडेट ,जिला कुल्लू के प्रवेश द्वार बजौरा में स्थित काँगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक बजौरा व गडसा ब्रांच में अब लोगों को एटीएम की सुबिधा मिलेगी। सोमवार को इन दोनों ही ब्रांच में एटीएम की सुबिधा का उद्घाटन हिमाचल प्रदेश काँगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के कर कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर बैंक के निदेशक हितेश्वर सिंह (बंज़ार ज़ोन) व प्रेम लता ठाकुर (कुल्लू ज़ोन) विशेष रूप से उपस्थित रहें। अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने जानकारी देते हुए बताया कि बैंक का यह 121 ओर 122वाँ एटीएम है। उन्होंने कहा कि अब एटीएम सुविधा का लुत्फ़ गडसा व बजौरा के लोग आसानी से उठा पाएँगे। इस अवसर पर बैंक बंज़ार जोन की एजीएम रजनी सूद, कुल्लू ज़ोन के एजीएम पवन धीमान भी उपस्थित रहें। अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बताया अब नावार्ड ने बैंक की रेटिंग में भी सुधार किया है, जिससे बैंक की लोन लिमिट बढ़ गई है। जिससे यह दर्शाता है कि काँगड़ा बैंक की स्थिति अब मज़बूत है ओर बैंक अब सभी प्रकार की सुबिधाये जनता को दे रहा है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज