Search
Close this search box.

कैंसर पीड़ित लाल बहादुर के इलाज के लिए कार सेवा दल संस्था द्वारा दी गई पांच हज़ार रुपए की सहयोग राशि

कुल्लू अपडेट,माया देवी w/o लाल बहादुर शाडाबाई पिछले 26 साल से रह हैं। परिवार में उनकी तीन बेटियां और स्वयं दंपति रहता है। तीनों बेटियों की शादी हो चुकी है।
माया देवी और उनके पति इतने सालों से किराए के मकान में ही रहते हैं। पहले दोनों पति-पत्नी मजदूरी का काम करते थे, परंतु 8 महीने से लाल बहादुर बिस्तर में है, जिस कारण वह कोई काम नहीं करते और उनकी पत्नी को उनकी देखभाल के लिए घर में ही बैठना पड़ता है। शुरुआती इलाज के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि लाल बहादुर को कैंसर हुआ है। जिसका इलाज पीजीआई चंडीगढ़ में हो रहा है। अभी तक इलाज में जमा पूंजी सारी खत्म हो चुकी है। इलाज के दौरान रिश्तेदारी से भी मदद मिली परंतु अभी मरीज की हालत की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टर ने तुरंत ऑपरेशन करवाने के लिए कहा है। जिसका लगभग खर्च एक लाख रुपए बताया है।

नेपाली होने के कारण इनका राशन कार्ड नहीं बन पाया है जिस कारण इन्हें हिम केयर कार्ड की सुविधा नहीं मिल पा रही है। इसलिए परेशान माया देवी अपनी समस्या को लेकर कार सेवा दल संस्था के कार्यालय में पहुंची और संस्था सेवादारों को अपनी समस्या के बारे में बताया। उनकी समस्या को देखते हुए उन्हें 5000 रुपए की सहयोग राशि संस्था के प्रधान मनदीप सिंह, सचिव अमित शर्मा, सदस्य दलजीत सिंह मान और बबीता ठाकुर द्वारा चेक के माध्यम से दी गई।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज