Search
Close this search box.

आइये जानें कैसे करें एक सिर्फ एक क्लिक पर सारे ई-मेल डिलीट

टेक अपडेट,Google प्रत्येक जीमेल (Gmail) यूजर को कुल 15GB फ्री स्टोरेज देता है जिसका इस्तेमाल यूजर्स अपने गूगल फोटोज, ई-मेल और गूगल ड्राइव के लिए कर सकते हैं। कुछ यूजर्स का काम तो इस स्टोरेज से हो जाता है लेकिन अधिकतर यूजर्स को स्टोरेज की दिक्कत होने लगती है। Gmail के स्टोरेज कम होने के बाद यूजर्स के पास दो ऑप्शन होते हैं।
पहला यह कि वह स्टोरेज खरीदे और दूसरा यह कि पुराने ई-मेल डिलीट करे। पहले वाले तरीके में पैसे खर्च करने होते हैं, लेकिन दूसरे वाले में नहीं। Gmail के सभी ई-मेल को अभी तक एक साथ डिलीट करना संभव नहीं था लेकिन अब यह संभव है। आप एक ही क्लिक में Gmail के सभी ई-मेल डिलीट कर सकते हैं। आइए हम आपको इसका तरीका बताते हैं।
एक क्लिक में कैसे डिलीट करें Gmail के सभी ई-मेल?
सबसे पहले अपने फोन या लैपटॉप के वेब ब्राउजर में Gmail लॉगिन करें।
अब Gmail के इनबॉक्स में सबसे ऊपर दिख रहे चेकबॉक्स पर क्लिक करें।
इसके बाद एक पेज में दिख रहे सभी ई-मेल सेलेक्ट हो जाएंगे।
अब ब्लू कलर में राइट साइड में Select all X conversations in Primary का ऑप्शन दिखेगा।
इस पर क्लिक करें। इसके बाद सभी ई-मेल सेलेक्ट हो जाएंगे।
इसके बाद डिलीट पर क्लिक करके सभी ई-मेल को डिलीट करें।
इसी तरह आप प्रमोशनल और सोशल कैटेगरी के ई-मेल भी डिलीट कर सकते हैं।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज