Search
Close this search box.

बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज, में निकली भर्तियां आज ही करें अप्लाई

जॉब अपडेट ,बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज, फरीदकोट पंजाब में कुल 249 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इसमें मेडिकल प्रयोगशाला तकनीशियन ग्रेड 2, ब्लॉक एक्सटेंशन एजुकेटर, और नेत्र रोग अधिकारी के पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bfuhs.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते। आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 नवंबर 2023 तक है।
BFUHS Recruitment 2023 रिक्तियों का विवरण
बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज, फरीदकोट में कुल 249 पदों पर भर्तियां हो रही हैं। रिक्तियों का विवरण आप नीचे देख सकते हैं-

ब्लॉक एक्सटेंशन एजुकेटर 16 पद

चिकित्सा प्रयोगशाला तकनीशियन ग्रेड 2 150 पद

नेत्र रोग अधिकारी 83 पद

BFUHS Vacancies 2023 आयुसीमा
बीएफयूएचएस भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 से 37 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 01 जनवरी 2023 से की जाएगी।

BFUHS Recruitment शैक्षणिक योग्यता
बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेस की तरफ से जारी अधिसूचना के मुताबिक ब्लॉक एक्सटेशन ऑफिसर पदों के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक और जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया होना चाहिए। वहीं, मेडिकल लैब टेक्निशियन ग्रेड-2 पदों के लिए विज्ञान विषयों के साथ सीनियर सेकेंड्री तथा मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा या बीएससी डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा नेत्र रोग ऑफिसर पदों के लिए विज्ञान विषयों के साथ सीनियर सेकेंड्री और ऑप्थॉल्मिक असिस्टेंट का डिप्लोमा किया होना चाहिए।

BFUHS वेतन
बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज, फरीदकोट में निकली भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को पद के मुताबिक सैलरी दी जाएगी।

ब्लॉक एक्सटेंशन एजुकेटर- 29,200 रुपये

मेडिकल प्रयोगशाला तकनीशियन ग्रेड 2 – 21,700 रुपये

नेत्र रोग अधिकारी – 35,400 रुपये

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज