कुल्लू अपडेट, केंद्रीय सरकार के युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर जिला कुल्लू के दौरे पर हैं। जिला कुल्लू में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में जिला भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के द्वारा केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार से प्रदेश को बहुत लाभ मिला । जय राम जी ने पिछले 5 वर्षों में बहुत ही शानदार काम किया। हमारी सरकार ने भी बहुत अच्छा काम किया लेकिन दुर्भाग्यवश हमारी हिमाचल में सरकार नहीं बन पाई। यहां पर आप लोगों ने देखा कि 5 महीनों में कांग्रेस सरकार के आते ही यहां पर विकास कार्य ठप पड़ गए। उन्होंने कहा कि 6 महीने बीत गए अभी तक 1500 तो क्या 15 रूपए तक खाते में नहीं आए। अब तक तो 9000 आ जाने चाहिए थे। उन्होंने कहा कि मैं जालंधर उपचुनाव में गया था वहां पर आम आदमी पार्टी ने कहा था कि हजार रुपए महीने का देंगे। 14 महीने बीत गए वहां पर भी खाते में कुछ नहीं आया। मैं राजस्थान में भी कुछ दिन पहले गया था वहां बेरोजगारी भत्ता देने की बात की गई थी और किसानों का कर्जा माफ करने की बात की गई थी। वहां पर भी कुछ नहीं मिला। तो यह अपने आप में दिखता है कि यह सिर्फ झूठे वादे करते हैं उसके बाद कुछ नहीं करते।
Author: Kullu Update
Post Views: 20



