Search
Close this search box.

चिट्टे ,चरस के साथ पंजाब और भुंतर निवासी तीन युवक गिरफ्तार

कुल्लू अपडेट , कुल्लू पुलिस लगातार नशा माफियाओं के विरुद्ध कडी से कड़ी कार्यवाही कर रही है। हाल ही में कुल्लू पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है जिसके तहत पुलिस द्वारा दो अलग-अलग मामलों में पंजाब के दो युवकों से 42.64 ग्राम चिट्टा और सिउंड में कुल्लू के एक युवक से एक किलो 654 ग्राम चरस बरामद की है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें गुप्त सुचना मिली थी की हाथीथान में एक होमस्टे में दो युवक ठहरे है जिनके पास चिट्टा है। पुलिस द्वारा उक्त होम स्टे में जब दविश दी गयी तो जसकरण सिंह और सुखजीत सिंह निवासी ,फरीदकोट के कब्जे से 42.64 ग्राम चिट्टा बरामद किया। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं, बीते सोमवार सिउंड में पुलिस ने छरोड़नाला की तरफ से पैदल आ रहे युवक लेस राम निवासी विरनी,भुंतर के कब्जे से एक किलो 654 ग्राम चरस बरामद की। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने कहा कि सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना भुंतर में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। आगे की कार्यवाही जारी है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज