कुल्लू अपडेट,जिला कुल्लू पुलिस लगातार नशा माफिया के खिलाफ अभियान तेज गति से अभियान चला रही है और इसी के तहत पुलिस थाना भुंतर की टीम ने सिंयुड मनिकर्ण रोड़ पर गश्त के दौरान लेस राम (24 वर्ष) पुत्र मूल चन्द निवासी गांव विरनी डाकघर छैंऊर तहसील भून्तर ज़िला कुल्लू के कब्ज़े से 1 किलो 654 ग्राम चरस/कैनाविस बरामद की है। आरोपी के विरुद्ध थाना भुंतर में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। आगामी अन्वेषण ज़ारी है ।

Author: Kullu Update
Post Views: 3,211



