Search
Close this search box.

कुल्लू पहुंचे अनुराग,केंद्र की भाजपा सरकार का किया गुणगान 

 

कुल्लू अपडेट,केंद्रीय सरकार के युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर जिला कुल्लू के दौरे पर हैं। जिला कुल्लू में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में जिला भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के द्वारा केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी कार्यकर्ताओं की ही पार्टी है और यहां पर कार्यकर्ता ही पार्टी को व सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करती है। उन्होंने कहा कि यहां के कार्यकर्ताओं ने जो गर्म जोशी से स्वागत किया है उसके लिए मैं उनका धन्यवाद करता हूं और जिस तरह से इन्होंने मोदी सरकार के कामकाज को जन-जन तक पहुंचाने का प्रण लिया है कि 9 साल मोदी जी के पूरे हो रहे हैं। जन जन तक जाएंगे और 9 सालों की पहचान, सेवा, समर्पण, गरीब कल्याण और यह पहचान गरीबों का कल्याण करने की है। मोदी जी ने पहले दिन ही कहा था कि मेरी सरकार गरीब की वंचित की, शोषित की, पीड़ित की होगी। मोदी सरकार ने इन 9 सालों में 27% गरीबों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला है और 3 करोड़ 50 लाख गरीबों को पक्के मकान बना कर दिए, 11 करोड़ 60 लाख घरों को पीने के पानी का कनेक्शन दिया 9 करोड़ 50 लाख लोगों को रसोई गैस सिलेंडर का मुफ्त में कनेक्शन दिया, हर गांव को बिजली की सुविधा दी और 12 किलोमीटर नेशनल हाईवे बनता था अब 40 किलोमीटर प्रतिदिन बन रहा है, रेलवे लाइन ढाई किलोमीटर की बजाय 9 किलोमीटर प्रतिदिन बन रही है और तो और कोविड-19 महामारी के समय 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त में ढाई साल तक अनाज दिया, भारतीय अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया और दुनिया की पांचवीं अर्थव्यवस्था बनाया। आज मोदी जी के नेतृत्व का गुणगान पूरी दुनिया करती है और भारत मैं अपनी एक उम्मीद देखती है भविष्य देखती है। यह हमारे लिए सबसे बड़ी खुशी की बात हैv

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज