Search
Close this search box.

हिमाचल की महिला कबड्डी टीम ने राष्ट्रीय खेलों में जीता स्वर्ण पदक

हिमाचल अपडेट ,हिमाचल की महिला कबड्डी टीम ने राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक जीता है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल की महिला कबड्डी टीम को गोवा में चल रहे 37वें राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है।हरियाणा के साथ हुए फाइनल मुकाबले में हिमाचल ने हरियाणा को 32-23 से करारी शिकस्त दी। उन्होंने कहा कि इस बार भी हिमाचल की बेटियों ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है।मुख्यमंत्री ने पूरी टीम के अद्भुत जोश और उत्साह की सराहना करते हुए सभी को सफल भविष्य हेतु ढेरों शुभकामनाएँ दी हैं।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज