Search
Close this search box.

अंडर 19 राष्ट्रीय स्कूली शतरंज में भारत -भारती के अर्जुन ठाकुर का चयन

कुल्लू अपडेट,राज्य स्तरीय स्कूली शतरंज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भारत भारती सीनियर सेकेन्डरी स्कूल में जमा 2 आर्ट्स के छात्र अर्जुन ठाकुर का चयन अंडर 19 राष्ट्रीय स्तर की शतरंज प्रतियोगिता के लिए हुआ है . हिमाचल प्रदेश से चयनित पाँच छात्रों के दल में ज़िला कुल्लू से केवल अर्जुन ठाकुर का चयन हुआ है . अंडर 19 राष्ट्रीय स्कूली शतरंज
इससे पहले गड़सा में 7 अक्तूबर को सम्पन्न ज़िला स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर अर्जुन का चयन ऊना में चल रही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ था .
अर्जुन ठाकुर मूल रूप से बंजार ज़िले के छेता गाँव का रहने वाला है। उसके पिता ललित कुमार पंचायत सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत हैं तथा माँ हेमंत कुमारी गृहिणी हैं .
इससे पूर्व अंडर 14 में भी स्कूल के छात्र आद्रितो बिष्ट तथा वरदान ठाकुर का चयन राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए हुआ था .
स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ निरंजन देव शर्मा के अर्जुन ठाकुर की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि अर्जुन एक मेधावी छात्र है तथा उसकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल का बल्कि पूरे ज़िले का नाम रौशन हुआ है . अर्जुन के माता -पिता तथा अध्यापक संजीव बिष्ट को बधाई देते हुए उन्होने कि राष्ट्रीय स्तर पर भी अर्जुन से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद जताई है .

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज