Search
Close this search box.

एसपी कुल्लू ने थाना प्रभारियों को नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम को तेज करने के दिये निर्देश

कुल्लू अपडेट , बीते कल पुलिस अधीक्षक महोदया साक्षी वर्मा कार्तिकेयन (I.P.S.) की अध्य़क्षता में पुलिस लाईन कुल्लू (बाशिंग) की सभागार में crime-cum-welfare meeting का आयोजन किया गया । उप पुलिस अधीक्षक बन्जार शेर सिंह (H.P.S), उप पुलिस अधीक्षक मनाली क्षमा दत्त शर्मा (H.P.S.), उप पुलिस अधीक्षक आनी चन्द्र शेखर (H.P.S.) के साथ सभी पुलिस थाना के प्रभारी व अन्य पुलिस कर्मचारी भी उपस्थित रहे । पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा कार्तिकेयन (I.P.S.) ने welfare meeting में उपस्थित कुल्लू जिला के सभी थाना प्रभारी व अन्य पुलिस कर्मचारियों द्वारा बताई गई समस्याओं को सुना व उनका समाधान किया तथा लम्बित कल्याणकारी मुद्दों पर शीघ्र कार्यवाही की प्रगति रिपोर्ट सम्बन्धित प्रभारियों से प्राप्त की गई । Crime meeting के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदया ने कुल्लू जिला में इस माह के दौरान घटित अपराधों की सभी थाना प्रभारियों से जानकारी ली तथा अभियोगों के शीघ्र निपटारे व पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम को तेज करने के दिशा निर्देश दिये गये।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज