कुल्लू अपडेट पुलिस प्रशासन लगातार नशा माफियाओं की विरुद्ध कड़ी कार्यवाही कर रहा है। हर रोज पुलिस द्वारा अलग अलग तरीके अपनाकर नशा माफियाओं पर नकेल कसी जा रही है। इसी के तहत एएनटीएफ कुल्लू ने गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति के कब्जे से 1.286 किलोग्राम चरस/कैनबिस बरामद किया है । जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सुचना मिली थी की एक व्यक्ति पैदल पधर की ओर जा रहा है उसके पास चरस है । पुलिस द्वारा जब उस व्यक्ति की तलाशी ली गयी तो तलाशी के दौरान हेम राज पुत्र स्व. करम सिंह निवासी लोटकारा तहसील पधर जिला मण्डी के कब्जे से गली का नाला के समीप 1.286 किलोग्राम चरस/कैनबिस बरामद किया गया । इस संबंध में पुलिस थाना पधर, मंडी में एनडी एंड पीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की कार्यवाही जारी है

Author: Kullu Update
Post Views: 2,941



