Search
Close this search box.

घर में बनाये रखनी है माँ लक्ष्मी की कृपा तो दिवाली के दिन दान करें ये सब चीज़ें

आस्था अपडेट ,हिंदू धर्म में दिवाली को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। ये हर साल कार्तिक मास की अमावस्या के दिन मनाई जाती है। इस दिन भगवान राम 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे। उनके आने की खुशी में नगर वासियों ने दीये जलाकर उनका स्वागत किया था। दिवाली सभी के लिए विशेष महत्व रखती है। पूरे भारत में इसे अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है। इस दिन जल्दी उठकर परिवार के साथ अपने पूर्वजों व कुल देवी देवताओं की पूजा करते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त करना चाहिए। साथ ही मुहूर्त के अनुसार भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करनी चाहिए।

धार्मिक मान्यता है कि इस दिन विधिनुसार पूजा करने से घर की आर्थिक स्थिति बेहतर होती है और परिवार में सुख समृद्धि बनी रहती है। इस साल दिवाली 12 नवंबर 2023 को मनाई जाएगी। इस दिन दान करना का बेहद शुभ होता है। शास्त्रों के अनुसार जरूरतमंद को दान करने से व्यक्ति के कष्टों में कमी आती हैं और पुण्य की प्राप्ति होती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि दिवाली के दिन किन चीजों का दान करना शुभ होता है।
अन्न दान करना होता है शुभ
दान करना पुण्य का काम है। व्यक्ति को अपनी जिंदगी में कभी न कभी दान जरूर करना चाहिए। ऐसा करना शुभ होता है। हालांकि, दिवाली के दिन दान की महत्वता और बढ़ जाती है। कहते हैं दिवाली के दिन अन्न दान करने से व्यक्ति की मनोकामना पूरी हो सकती है। साथ ही पुण्य फल की भी प्राप्ति होती है।
वस्त्र दान करें
दिवाली के खास मौके पर जरूरतमंद को वस्त्र दान करने से व्यक्ति के भाग्य में वृद्धि होती है। ऐसा माना जाता है कि वस्त्र दान करने से हमारे देवी-देवता भी बेहद प्रसन्न होते हैं।
घर से बीमारीयों को दूर रखने के लिए दिवाली के दिन फलों का दान किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि अगर घर में कोई व्यक्ति बीमार है तो जरूरतमंद लोगों को फलों का दान करने से बीमार व्यक्ति की सेहत में सुधार हो सकता है।
हिंदू धर्म में झाड़ू का अधिक महत्व होता है। दिवाली वाले दिन इसे दान करने से मनुष्य के हर संकट दूर हो सकते हैं। आर्थिक समस्याओं से भी छुटकारा मिल सकता है।
व्यक्ति को पानी का दान बिना जगजाहिर किए करना चाहिए। वैदिक ज्योतिष के अनुसार ऐसा माना जाता है कि जो व्यक्ति दीपावली के दिन पानी का दान करता है उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज