कुल्लू अपडेट,कुल्लू मनाली में एक बार फिर पर्यटक आ रहे है और हसीन वादियों का दीदार करने के साथ साथ राफ्टिंग,पैराग्लाइडिंग और अन्य साहसिक गतिविधियों का मज़ा ले रहे है।हैदराबाद से आये अजहर अहमद ने बबेली से रामशिला तक व्यास नदी में राफ्टिंग की और कहा कि आज हम राफ्टिंग के लिए गए थे जिसमें बहुत ज्यादा ठंडा पानी था। यह जो पानी है ये रोहतांग की पहाड़ियों से उतर कर आ रहा है और यह पंजाब होते हुए पाकिस्तान जाएगा। यह पानी बहुत ठंडा था बर्फीला पानी था। जो भी यहां पर आएंगे ये चीज़ें जरूर विजिट करें काफी एडवेंचर्स एक्सपीरियंस होता है। यहां की हमारी यात्रा बहुत बेहतर थी हम जब यहां आये थे तो हमें बताया गया था की रोहतांग में काफी ठंड होती है जब हम वहां गए तो हमें थोड़ी दिक्क्त महसूस हुई पर कुछ देर आराम करने के बाद सब नार्मल हो गया और हमनें बहुत एन्जॉय किया। मनाली बहुत बेहतर जगह है स्पेशली कपल्स के लिए बाकि दोस्तों के साथ भी आ सकते हैं यहां का स्टाफ हमें बहुत अच्छा लगा ड्राइवर वगेरा। होटल अच्छे मिले। यहां का अचार बहुत अच्छा है इसलिए में साथ में ले जाऊंगा नाम का तो पता नहीं पर आचार बहुत अच्छा था। सब चीज़ें बहुत अच्छी है बस सड़कें थोड़ी और अच्छी होनी चाहिए वो अच्छी हो गयी तो बाकि सब ठीक है। कल हम अटल टनल गए थे। 9 किलोमीटर का ये टनल है जो मोदी जी ने बनाया है अटल विहारी बाजपेयी जी का ये प्रोजेक्ट था लेकिन ये तब बना नहीं था तो मोदी जी सरकार में आने के बाद ये टनल को बनाए तो जितना भी हमारा एक्सपीरियंस था वो काफी अच्छा था।




