हिमाचल अपडेट , हिमाचल के लोकप्रिय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू शिमला वापिस आ चुके है। वह बीते कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे जिसके कारण उन्हें एम्स दिल्ली में भर्ती होना पड़ा था। उन्हें पैंक्रियाज में दिक्क्त के बाद शिमला से दिल्ली रेफर किया गया था। प्रदेश वापसी पर मुख्यमंत्री का लोगों ने बड़ी गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश वापसी पर भव्य स्वागत के लिए सभी प्रदेशवासियों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस आत्मीय स्वागत ने उन्हें कृतज्ञता से भर दिया है। जनता की असीम दुआओं, स्नेह और देवी-देवताओं के आशीर्वाद के कारण ही आज वे स्वस्थ होकर प्रदेश लौटे है। उन्होंने सभी का तहे दिल से धन्यवाद व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि वे प्रदेश और यहां के लोगों के विकास के लिए सदैव समर्पण भाव व प्रतिबद्धता से अपने कर्तव्य का निर्वहन करते रहेंगे। दरअसल, हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू को 23 अक्तूबर की मध्य रात्रि में पेट दर्द उठा था. इसके बाद उन्हें तड़के शिमला में सरकारी आवास में आईजीएमसी अस्पताल में भर्ती किया गया. यहां पर उनके टेस्ट हुए और एक छह सदस्यीय डॉक्टरों की टीम बनी थी. टीम ने उन्हें दिल्ली जाने की सलाह दी थी. 26 अक्तूबर को सीएम दिल्ली एम्स पहुंचे और यहां पर भर्ती हुए थे।




