Search
Close this search box.

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शिम में शुरू हुई भारत स्काउट्स एवम गाइड्स के गतिविधियां

कुल्लू अपडेट, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शिम में विद्यालय के युवाओं को भारत स्काउट्स एवम गाइड्स की गतिविधियों का बुनियादी परिचय दिया गया। जिसमे स्काउट्स एवम गाइड्स के प्रवेश पाठ्यक्रम के बारे में युवाओं को जानकारी दी गई। सरिता शर्मा, पाठशाला संचालिका के अनुरोध पर हिम्मत सिंह ठाकुर, रोवर स्काउट लीडर एवम रोवर मोहर सिंह, देव भूमि रोवर्स ओपन ग्रुप कुल्लू द्वारा युवाओं को ये जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ साथ भारत स्काउट्स एवम गाइड्स राज्य मुख्यालय द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे राज्य स्तरीय कार्यक्रम ” प्रोजेक्ट निश्चय ” कार्यक्रम की जानकारी भी सांझा की गई।भारत स्काउट्स एवम गाइड्स भारत में युवाओं के लिए आज के दौर में अनौपचारिक शैक्षणिक कार्यक्रमों द्वारा उनके चहुमुखी विकास के लिए कार्य करने वाली सबसे बड़ी वर्दी धारी संस्था है। इस अवसर पर पाठशाला के स्टाफ तेज राम, द्रोप्ति देवी, रचना शर्मा, रेशमा देवी, अनिता देवी, विकास एवम पूर्ण सिंह मौजूद रहे।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज