टेक अपडेट ,नेपाल सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। सरकार की प्रवक्ता और संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रेखा शर्मा ने हाल ही में कैबिनेट की बैठक के दौरान किए गए टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने के फैसले को साझा किया। मंत्री शर्मा ने कहा कि टिकटॉक के सामाजिक सौहार्द पर नकारात्मक प्रभाव के कारण यह निर्णय लिया गया है।मंत्री शर्मा के अनुसार, टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय जल्द ही लागू किया जाएगा, लेकिन कोई समय सीमा निर्धारित नहीं की गई है। इस संबंध में आवश्यक व्यवस्था संचार मंत्रालय द्वारा की जाएगी। आपको बता दे की टिकटॉक (टिक टोक या टिक टॉक) , कॉमेडी और प्रतिभा वीडियो बनाने और साझा करने के लिए एक आईओएस और एंड्राइड सोशल मीडिया वीडियो ऐप है । ऐप को 2017 में चीनी डेवलपर बाइटडांस द्वारा चीन के बाहर के बाजारों के लिए लॉन्च किया गया था। बाइटडांस ने पहले डॉयेन (सितंबर 2016 में चीन के बाजार के लिए) को प्रारम्भ किया। इसे भारत में पहले ही बैन किया जा चुका है।




