Search
Close this search box.

कर्नाटक में जीत,युवा कांग्रेस ने भुंतर में बांटी मिठाई,गिरीश बोले,अब देश में बनेगी सरकार

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 की मतगणना से नई विधानसभा की तस्‍वीर साफ हो गई है. स्‍पष्‍ट तौर पर कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सत्‍ता में वापसी कर की है. साफ है कि कर्नाटक में मतदाताओं ने पिछले 35 साल की परंपरा को कायम रखा है, जिसके तहत वे हर बार सरकार बदल देते हैं. कांग्रेस और बीजेपी दोनों के लिए कर्नाटक चुनाव काफी अहम माना जा रहा था. दरअसल, बीजेपी दक्षिण में अकेले कर्नाटक की सत्‍ता पर ही काबिज होने में सफल हो पाई थी. बीजेपी को उम्‍मीद रही है कि अगर कर्नाटक की सत्‍ता उसके हाथ में रहे तो ज्‍यादातर दक्षिण भारतीय राज्‍यों में पार्टी अपनी पैठ बना सकती है वही आज कुल्लू सदर युवा  के द्वारा भुन्तर में लोगों को मिठाई बाँट कर कर्नाटक की जीत का जश्न मनाया गया। जिसमें मुख्य रूप से कुल्लू सदर युवा कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश ठाकुर, उपाध्यक्ष विनीत शर्मा, उपाध्यक्ष वीर सिंह सिंह ठाकुर, जाँ पंचायत के प्रधान नीरज शर्मा, जरी युवक मण्डल के प्रधान विपिन ठाकुर, कार्यकर्ता विपिन शर्मा और महेश शर्मा मौजूद रहे।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज