Search
Close this search box.

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ई-चार्जिंग स्टेशन पर परिवहन विभाग से 10 दिन में मांगी रिपोर्ट

हिमाचल अपडेट , मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने परिवहन विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राज्य में ई-वाहनों के संचालन को बढ़ावा देने के लिए 107 ई-चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। इनमें से 53 ई-चार्जिंग स्टेशन विभिन्न पेट्रोल पंपों पर तथा 54 परिवहन विभाग के माध्यम से स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने परिवहन विभाग को 10 दिन के भीतर स्टेटस रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। गौर रहे की मुख्यमंत्री सेहत खराब होने के बाद से ही दिल्ली के एमस् अस्पताल में भर्ती थे। बीते रविवार वह ठीक होकर शिमला वापिस आये है और फिर से एक बार सारे काम संभाल रहे है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज