Search
Close this search box.

वैष्णो माता मंदिर के समीप ब्यास नदी में मिला युवक का शव

कुल्लू अपडेट ,जिला मुख्यालय कुल्लू के साथ लगते वैष्णो माता मंदिर के सामने ट्रक यूनियन के समीप ब्यास नदी से एक युवक का शव बरामद किया गया है। युवक की आयु 35 से 40 वर्ष के करीब लग रही है। शव के हालत देख कर शव करीब 10 – 15 दिन पुराना लग रहा है। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। कुल्लू पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। शव को पहचान के लिए शव गृह कुल्लू में रखा गया है। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने कहा की शव को कब्जे में ले लिए गया अभी तक शव की पहचान नहीं हो पायी है। कुल्लू पुलिस छानबीन में जुटी हुई है आगे की कार्यवाही जारी है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज