Search
Close this search box.

भुट्टिको में मनाया गया सहकारिता दिवस

कुल्लू अपडेट,देश की अग्रणी बुनकर सहकारी सभा भुट्टिको में आज अखिल भारतीय सहकारिता सप्ताह के उपलक्ष्य में सहकारिता दिवस सभा के बुनकरों, कर्मचारियों, सहकारी विभाग के अधिकारियो, जिला कृषि अधिकारी, कुल्लू वैली रिजनल सोसाईटी के निदेशक व अधिकारी, जिल़ा सहकारी संघ के निदेशक और सहकार बंधुओं द्वारा बडे़ धूम-धाम से मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व वागवानी मंत्री एवं सभा अध्यक्ष सत्य प्रकाश ठाकुर ने सहकारी ध्वज फहराया तथा बुनकरों द्वारा सहकारिता गीत गाया। सत्य प्रकाश ठाकुर ने अपने सम्बोधन में कहा कि जहॉ सहकारिता दिवस पूरी दुनिया में एक जूलाई से सात जुलाई तक मनाया जाता है वही भारतवर्ष में यह 14 नबम्बर से 20 नवम्बर तक मनाया जाता है क्यूंकि भारतवर्ष के पहले प्रधानमंत्री स्व0 पडिंत जवाहर लाल नेहरू ने सहकारिता को नई दिशा दी व सभी को सहकारिता आंदोलन से जोडने का अभूतपूर्व कार्य किया है, जिस कारण ही भारतवर्ष में सहकारिता दिवस उनके जन्म दिवस 14 नबम्बर से आरम्भ होकर एक सप्ताह तक चलता है। पंडित जवाहर लाल नेहरू ने भारत में गरीवी मिटाने व समाज़ की आर्थिकी तरक्की के लिए सहकारिता के मूल मंत्र को मज़बूत करने के दृष्टिगत विभिन्न विकासकारी योजनाओं को अमलीजामा पहनाया। इसी सहकारिता आंदोलन की राह पर चलते हुए आज भुट्टिको सभा शिखर पर पहुंची है, परन्तु गत चार वर्षो से कोविड महामारी व अभी हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा के कारण सभा को बहुत आर्थिक कठिनाईयों का सामना करना पड़ा है और व्यवसाय में बहुत क्षति हई है फिर भी भुट्टिको द्वारा इस चुनौती पूर्ण समय में अपने सभी कर्मचारियों व बुनकरों के रोज़गार को सुरक्षित रखने का कार्य किया है। जहॉ सहकारी आदोलन को मजबूत करने के लिए देश, प्रदेश व जिला स्तर पर सहकारी दिवस सहकार विभाग द्वारा मनाया जाता है जिसका अग्रणी दूत ज़िला, प्रदेश व देश में सहकारी संघ होता है। उन्होनें कहा कि आज हमें सहकारिता की राह पर चलतें हुए आगे वढ़ना है और किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए हमें हमेश तत्पर रहना है। इस अवसर पर बुनकरों द्वारा गीत की आर्कषक प्रस्तुति से उपस्थित सहकार बंधुओं को झूमने पर विवश किया तथा सहकारिता के प्रति एक नई संरचना की उत्पति के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में प0 नेहरू के चित्रों पर पुष्पाजंलि भेंट कर सहकारिता के प्रति उनके स्नेह और सम्पर्ण को याद किया गया। सहकारिता दिवस के उपलक्ष्य पर बच्चों को लडडू वाटे गये।
इस अवसर पर सभा के उपाध्यक्ष रोहित ठाकुर, जिला कृषि अधिकारी सुभाष शर्मा, सहायक पंजीयक विभाग से निरीक्षक नेहा कुमारी, कुल्लू वैली रिजनल सोसाईटी के निदेशक द्वारिका ठाकुर व महाप्रबंधक रोहित शर्मा, जिला कोआप्रेटिव यूनियन के निदेशक बलदेव ठाकुर, देवी दयाल, देवी चन्द, सैक्टरी ओम चन्द, सभा के निदेशक निर्मला देवी, ईन्दा देवी, कलावती, टिकम राम, मुख्य महाप्रबंधक विजय ठाकुर, महाप्रबधक किशन चन्द, सूरती देवी सलाहकार बहादूर सिह, कविता ठाकुर नीना ठाकुर, अनूज ठाकुर, दिनेश ठाकुर, वीना देवी ओम प्रकाश, यशवीर ठाकुर, गौरव ठाकुर, महेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र, धनी राम, उमेश व अन्य अधिकारी/कर्मचारी व बुनकर सदस्यों सहित भारी संख्या में सहकार बंधु उपस्थित रहे।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज