कुल्लू अपडेट ,कुल्लू पुलिस लगातार नशा माफिया के खिलाफ अभियान छेड़ रही है और आज ज़िला कुल्लू के सदर थाना व पतलीकुहल में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत तीन अभियोग दर्ज किए गए हैं। जिनका विवरण निम्नलिखित है :-पुलिस थाना कुल्लू की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान कैटल ग्राउंड कॉलेज चौक के समीप अनिल कुमार (32 बर्ष) पुत्र सुरेश पाल निवासी रामनगर डा0 टेपला तहसील राजपूरा जिला पटियाला (पंजाब) के कब्जा से 6.40 ग्राम हैरोईन/चिट्टा बरामद किया है। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस थाना कुल्लू की पुलिस टीम ने गश्त/नाकाबन्दी के दौरान फोरलेन यू टर्न वैली ब्रिज के समीप HP12L 5923( M/Cycle) की नियमानुसार चेकिंग की मोटरसाइकिल पर सवार भूपेन्द्र सिंह (24 बर्ष) पुत्र कुलदीप सिंह निवासी गांव व डा0 वल्याण तहसील चमकोर साहिब जिला रोपड़ (पंजाब) व सुरेश कुमार (26 बर्ष) पुत्र श्री हरमेश कुमार निवासी गांव व डा0 भागेपुर तहसील नालागढ़ जिला सोलन के कब्जा से 86 ग्राम चरस/कैनाविस बरामद किया है। आरोपियों को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है।पुलिस थाना पतलीकुहल की पुलिस टीम ने नाकाबन्दी के दौरान नगर टैक्सी युनियन के समीप जोगिन्दर सिंह (33 बर्ष) पुत्र मेहर सिंह निवासी गांव ग्रामंग डा0 भुट्ठी तहसील व जिला कुल्लू के कब्जा से 720 ग्राम चरस/कैनाविस बरामद किया है। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
Author: Kullu Update
Post Views: 42



