Search
Close this search box.

कुल्लू साईस स्कूल बाशिंग में किया गया विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

कुल्लू अपडेट , जिला कुल्लू के अग्रणी शिक्षण संस्थानों में शूमार कुल्लू साईस स्कूल बाशिंग में आज शनिवार को “विज्ञान प्रदर्शनी” का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में नर्सरी कक्षा से लेकर बारहवीं कक्षा तक के सभी छात्र -छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ स्कूल के प्रबन्धक महोदय ने किया। प्रदर्शनी को लेकर छात्र बहुत उत्साहित दिखें। सभी छात्रों ने एक से बढ़कर एक माॅडल और चार्ट प्रस्तुत किए। इनमें से कई माॅडल तो बहुत हैरान करने वाले थे। छात्रों ने विज्ञान विषय के अतिरिक्त सभी विषयों हिन्दी, संस्कृत, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, कम्प्यूटर, गणित इत्यादि विषयों पर आधारित माॅडल और चार्ट प्रस्तुत किए। कुल्लू साईस स्कूल बाशिंग एकमात्र ऐसा स्कूल है जहां छात्रों की प्रतिभा को अच्छे से जांचा और परखा जाता है और प्रत्येक छात्र की रूचि के अनुसार उसकी प्रतिभा को निखारा जाता है। कुल्लू साईस स्कूल का प्रमुख उद्देश्य छात्रों का सर्वांगीण विकास करना है। इससे छात्र भविष्य में अपनी अपनी प्रतिभा के अनुरूप आगे बढ़ सकतें हैं। इस प्रदर्शनी में नर्सरी कक्षा के छात्रों ने पालतू और जंगली पशुओं पर माॅडल, पहली और दूसरी कक्षा के छात्रों ने ज्ञान इन्द्रियों पर माॅडल, तीसरी कक्षा के छात्रों ने वर्णमाला पर चार्ट, चौथी कक्षा के छात्रों ने हृदय पर माॅडल, पांचवी कक्षा के छात्रों ने रेनवाटर हारवैस्टिंग, फेफड़े पर माॅडल दिखाएं। छठी कक्षा के छात्रों ने जल चक्र, पंचायत राज पर माॅडल, सातवीं कक्षा के छात्रों ने भाषा के भाग पर माॅडल, आठवीं कक्षा के छात्रों ने सौरमंडल, ज्वालामुखी पर माॅडल, नौवीं कक्षा के छात्रों ने कम्प्यूटर सिस्टम पर माॅडल और चार्ट, दसवीं कक्षा के छात्रों ने संस्कृत विषय पर उच्चारण स्थान तालिका, प्रत्यय का चार्ट और पवन चक्र, धूम्रपान घातक पर माॅडल प्रस्तुत किए। ग्यारहवीं कक्षा के विज्ञान संकाय के छात्रों ने विज्ञान विषय से सम्बंधित अनेक माॅडल, चार्ट और विद्युत रसायन सैल, खगोलीय दूरदर्शी यन्त्र, चन्द्रयान -3 पर माॅडल, ग्यारहवीं कक्षा के वाणिज्य संकाय के छात्रों ने व्यापार में सहायता, बैलेंस शीट इत्यादि पर माॅडल, बारहवीं कक्षा के विज्ञान संकाय के छात्रों ने विज्ञान विषय पर अनेकों चार्ट एवं माॅडल तैयार किए और सूर्य ग्रहण, चन्द्र ग्रहण इत्यादि पर माॅडल और बारहवीं कक्षा के वाणिज्य संकाय के छात्रों ने माॅडल और चार्ट तैयार करके इ-काॅमर्स, बैंकिंग, मुद्रा का विकास इत्यादि पर माॅडल प्रस्तुत किए। साथ ही साथ विद्यालय में दीपावली पावन पर्व के उपलक्ष्य पर नर्सरी कक्षा से पांचवी कक्षा तक के छात्रों की ग्रिटिंग कार्ड प्रतियोगी करवाई गई। ग्रिटिंग कार्ड प्रतियोगी में प्रथम स्थान पर पांचवी कक्षा के आर्शव शर्मा, द्वितीय स्थान पर पांचवी कक्षा के कशिश बौद्ध, तृतीय स्थान पर दूसरी कक्षा के आयान रहें।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज