कुल्लू अपडेट ,शीर्ष नेतृत्व से सलाह मशवरा करने के पश्चात ज़िला भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष जनेश ठाकुर ने जिला युवा मोर्चा कार्यकारिणी का विस्तार किया । विक्रांत को मीडिया प्रभारी व दीपक वर्मा को सह मीडिया प्रभारी की जिम्मेवारी सौंपी गई है। इनके साथ कमलेश ठाकुर, राकेश कुमार, अरुण सिंह, मनोज शर्मा, जिया लाल, बबलेष ठाकुर, शशी पाल, नीरज ठाकुर, उदित, राम लाल, गौतम ठाकुर, दिनेश कुमार, जितेंद्र कुमार, निखिल ठाकुर, ललित ठाकुर, आशीष ठाकुर, सुमित, अरुण बिष्ट, संजीव, जया ठाकुर, विजय नेगी, राज वीर, गुलाब, धर्मेंद्र नेगी, लाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह, तरुण कुमार, हुकम चंद, हेम राज, हरीश कुमार, बुद्धि सिंह, भवानी सिंह, विनोद कुमार व रजत शर्मा को ज़िला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है । जनेश ठाकुर ने बताया कि 17 नवंबर को ऊना में भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक होने जा रही है । उक्त बैठक में ज़िला कुल्लू से जिलाध्यक्ष, ज़िला महामंत्री, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, जिला संयोजक व सह संयोजक व मंडल सशक्तिकरण प्रशिक्षण वर्ग भी सम्मिलित होने जा रहे हैं । बैठक में भाजपा युवा मोर्चा के आगामी कार्यों की चर्चा की जाएगी ।




