Search
Close this search box.

पुलिस ने 23 ग्राम चिट्टे के साथ शमशी और गदौरी निवासी को किया गिरफ्तार

कुल्लू अपडेट, कुल्लू पुलिस लगातार नशा माफियाओं के विरुद्ध कार्यवाही कर रही है। पुलिस द्वारा कई दिनों से नशा माफियाओं और चिट्टे के सौदागरों के विरुद्ध नकेल कसने के लिए कड़ी कार्यवाही की जा रही है। पुलिस थाना भुंतर की टीम ने एक व्यक्ति को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना भुंतर की टीम द्वारा त्रेहण चौक में नाकाबंदी की गयी थी। नाकाबंदी के दौरान एक वोल्वो बस न0 HR38 AA-2799 को प्रक्रियानुसार जब चैक किया गया तो भोलादत्त शर्मा (40 वर्ष) पुत्र स्व0 रुप चन्द निवासी गांव SSB चौक शमशी डाकघर शमशी तहसील भून्तर व सुधीर (37 वर्ष) पुत्र विश्न दास निवासी गांव गदौरी डाकघर शमशी तहसील भून्तर के कब्जे से 23 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया । आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना भुंतर में मादक पदार्थ अधीनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है ।आरोपियों को आज अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत रिमांड हासिल किया जाएगा। उन्होने कहा की पुलिस नशा तश्करो को पकड़ने में बिलकुल भी कोताही नहीं बरतेगी। आगे की कार्यवाही जारी है

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज