Search
Close this search box.

ओल्ड मनाली में एक कैफ़े से मनाली पुलिस ने 15 बोतल बीयर बरामद की

कुल्लू अपडेट , मनाली पुलिस थाना के अंतरगर्त ओल्ड मनाली में एक कैफ़े से पुलिस ने शराब की 15 बोतलें बरामद की है। गुप्त सुचना के आधार पर जब काफू में तलाशी ली गयी तो पुलिस ने 15 बोतलें बीयर की बरामद की। जब पुलिस द्वारा मैनेजर से परमिट मांगा गया तो वह लाइसेंस दिखाने में असफल रहा। इस पर पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके कार्यवाही शुरू कर दी गयी है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने कहा की पुलिस को इसकी सुचना मिली थी जिसके आधार पर ये कार्यवाही की गयी है। बीयर को जब्त कर लिया गया है। आगे की कार्यवाही जारी है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज