कुल्लू अपडेट,मनाली सीनियर कबड्डी टीम का ट्रायल 19 नवंबर को कुल्लू जिले के सेउबाग मेला ग्राउंड में होने जा रहा हैं। कबड्डी के ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ी अपने साथ आधार कार्ड और चार फोटो जरूर लाएं। ट्रायल का समय सुबह 11:00 बजे रखा है। कब्बडी एससिएशन कुल्लू के महासचिव खेम ठाकुर ने बताया कि 19 नवंबर को सीनियर कबड्डी टीम का ट्रायल सेऊबाग मेला ग्राउंड में रखा गया है। उन्होंने बताया कि यह ट्रायल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए रखा गया है। खेम ने बताया कि यह ट्रायल कबड्डी संघ के अध्यक्ष वेद राम ठाकुर की देख रेखा में होगा।

Author: Kullu Update
Post Views: 1,435



