कुल्लू अपडेट,19 साल बाद फिर से फिल्म प्रोडक्शन में लौटे पूर्व प्रधान कुंदन लाल ने दिवाली के उपलक्ष्य पर मनाली फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले, “सुपने न ऐंदा”… गाने की एक और वीडियो एल्बम रिलीज कर दी है इस एलबम के गाने को कुल्लू के प्रसिद्ध लोक गायिका सुदर्शना ठाकुर ने गया है। गाने को सकीना नेगी पर फिल्माया गया है। इस वीडियो का फिल्मांकन पूर्ण ठाकुर द्वारा किया गया है । एल्बम के निर्माता व निर्देशक कुन्दन लाल के इस गीत को राग स्टूडियो ( राजेन्द्र आचार्या) ने अपने संगीत से सजाया है। इसका फिल्मांकन गुलाबा की नैसर्गिक वादियों में किया गया है। आज के दौर और पुरानी संस्कृति की दर्शाता यह गीत काफी सराहा जा रहा है।मनाली फिल्म प्रोडक्शन के निर्माता व निर्देशक कुंदन लाल का कहना है कि आने वाले वीडियो एल्बम में जाने माने कुल्लबी प्रसिद्ध लोक गायक धर्मेद्र शार्मा और गोपाल शार्मा ने गाए हैं। ये वीडियो एल्बम्स भी जल्द ही दर्शकों को उपलब्ध होंगी ।





