Search
Close this search box.

अमर सिंह उपमंडल आनी व लच्छी राम उपमंडल निरमंड के उपप्रधान मनोनित

कुल्लू अपडेट , वीरवार को पुलिस पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन जिला कुल्लू की मासिक बैठक प्रधान रामदेव की अध्यक्षता में पुलिस लाइन कुल्लू के सभागार में संपन्न हुई । उपमंडल निरमंड व आनी के सेवानिवृत पुलिस अधिकारियों द्वारा बैठक का आयोजन क्रमशः आनी व निरमंड में ही किया गया। जिसमें उपमंडल आनी से 6 सेवानिवृत्त पुलिस आधिकारी द्वारा संगठन की सदस्यता ग्रहण की तथा अमर सिंह को सर्वसम्मति से उप प्रधान मनोनीत किया गया। वहीं सूरज प्रकाश को सचिव व गुरदयाल सिंह को सलाहकार चुना गया। उपमंडल निरमंड से लच्छी राम को उपप्रधान, ईश्वर दास को सचिव तथा गोपाल कश्यप को सर्वसम्मति से सलाहकार बनाया गया। कुल्लू मुख्यालय में संपन्न हुई बैठक में भी तीन नए सेवानिवृत पुलिस अधिकारी रूम सिंह राणा, घनश्याम सिंह, नेगी तथा पवन कुमार ने एसोसियेशन की सदस्यता ग्रहण की। जिला कुल्लू पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा जिला के सभी पांच उपमंडलों का सदस्यता अभियान लगभग संपूर्ण हो चुका है। प्रधान राम देव ने कहा कि अब शीघ्र ही एसोसिएशन को पंजीकृत करने की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। जिला कुल्लू पुलिस पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन सभी को साथ लेकर आगे बढ़ेगी और मिलकर पेंशनरों की समास्याओं को हल करेगें । बैठक के अंत में एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा का अयोजन की व्यवस्था में भरपूर सहयोग करने के लिए धन्यवाद किया।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज