हिमाचल अपडेट ,मुख़्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिम उन्नति योजना की शुरुआत कर दी है। इस योजना से प्रदेश के किसानो को काफी लाभ मिलेगा। इसके तहत दूध, सब्जियों-फलों और अन्य नगदी फसलों के कलस्टर बनाए। हिमाचल कृषि अभियांत्रिकी उप-मिशन के अंतर्गत ट्रैक्टर, पावर वीडर जैसे कृषि उपकरण पर अनुदान के लिए किसान डी. बी. टी. पोर्टल बनाया जाएगा। इसके साथ साथ मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए किसानों को तालाब निर्माण पर 80 प्रतिशत उपदान सरकार की ओर से दिया जाएगा। कृषि – बागवानी योग्य भूमि के नुकसान पर मुआवाज़े की राशि को भी ₹3615 प्रति बीघा से बढ़ाकर ₹10 हज़ार कर दिया गया है। मुख्यमंत्री का कहना है की ये योजना पूर्ण रूप से किसानों के हित में बनाई गयी है। उन्होने यह भी कहा की सरकार किसानों की सहायता करने के लिए हमेशा तैयार रहेगी।

Author: Kullu Update
Post Views: 280



