Search
Close this search box.

किसान कांग्रेस कुल्लू के अध्यक्ष गुलशन,बंजार के अध्यक्ष धनवीर,आनी के अध्यक्ष प्रीतम बने

कुल्लू अपडेट , कुल्लू किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ऋषि किशोर ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया है और कुल्लू बंजार आनी के अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है। कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए बंजार से धनवीर सिंह को किसान कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है तो वहीं कुल्लू से गुलशन ठाकुर को किसान कांग्रेस का ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया है तो वही आनी से प्रीतम सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। इसी के साथ कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए अनूप जोशी, मनीष भंडारी, केवल कृष्ण, , देवी सिंह, गोपाल भारद्वाज, को सीनियर वाइस प्रेसिडेंट बनाया गया है तो वही आशीष ठाकुर, महेश ठाकुर, दुर्गा ठाकुर, बेलीराम, जोगिंदर कुमार को उप प्रधान चुना गया है महासचिव के पद पर राज शर्मा को चुना गया है तो वहीं सह सचिव के तौर पर जीवन ठाकुर, पन्नालाल, एडवोकेट संजय ठाकुर, नितिन ठाकुर, गोकुल राम आजाद, लकी भारद्वाज, चुन्नीलाल को चुना गया है और सचिव के तौर पर कबीर नेगी, भागचंद ठाकुर, अंशुल, कुंदन लाल, हरीश कुमार, दीपक महंत, और प्रेमचंद को चुना गया है प्रवक्ता के पद पर एडवोकेट प्रेम चौधरी और कमलकांत को चुना गया है तो वहीं कामदेव शर्मा और रंजीत महंत को मुख्य सलाहकार के तौर पर नियुक्त गया है। इसी के साथ प्रदेश कार्यकारिणी में भी विस्तार करते हुए किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सोहन वर्मा ने मनीष ठाकुर को किसान कांग्रेस का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। तो वही कुल्लू जिला के पूर्व अध्यक्ष नवनीत सूद को प्रदेश उप प्रधान के तौर पर नियुक्ति दी गयी है किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ऋषि किशोर ने बताया की प्रदेश अध्यक्ष सोहन वर्मा ने तत्काल प्रभाव से इनकी नियुक्ति दी है। इस अवसर पर सभी ने किसान कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी रमेश गुलेरिया और किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सोहन वर्मा का आभार व्यक्त किया है

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज