कुल्लू अपडेट,आनी – विधायक आनी लोकेन्द्र कुमार ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब से कांग्रेस की सरकार हिमाचल में झूठे वादे करके सत्ता में आई है तब से हिमाचल में लोगों को किसी न किसी तरह से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
कांग्रेस ने जहां एक तरफ तीन सौ यूनिट फ्री बिजली देने का झूठा वादा किया था चुनावों से पहले तो दूसरी तरफ आनी बाजार में चार दिनों से बिजली का न होना संकट का सबब बना हुआ है।
बिजली ना होने की वजह से संबंधित व्यवसायियों तथा आमजनों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
लोकेन्द्र कुमार ने कहा कि बड़े ही खेद की बात है कि जो सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर आनी को अपना मानते है वह चार दिनों से यंहा पर बिजली की समस्या तक हल नही कर पाए ।
आनी के कांग्रेस नेता जो कि व्यवस्था परिवर्तन का नारा देते नहीं थकते है वह बदले की भावना से कर्मचारियों का दबादला करने में व्यस्त हैं उनको आनी के विकास से कोई लेना -देना नही है ।
जो कांग्रेस के छुटभैया नेता कहते फिरते थे कि हमारी सरकार हिमाचल में व्यवस्था परिवर्तन करने आई हैं तो क्या यही उनका व्यवस्था परिवर्तन है ?
आनी विधायक लोकेन्द्र कुमार ने सरकार को चेताया है कि बिजली विभाग क्षेत्र में बिजली संबंधित समस्याओं का निराकरण शीघ्र से शीघ्र करें। जिससे दुकानदारों, होटल व्यवसाई, व व्यापारियों, को मायूसी का सामना ना करना पड़े।




