कुल्लू अपडेट,पतलीकूहल स्थित कटरांई में भाजपा मनाली मंडल की बैठक सम्पन हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर। इस बैठक में बूथ सशक्तिकरण और पार्टी के आगामी कार्यों पर विस्तृत चर्चा हुई।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सिद्धांतों और आदर्शों पर आधारित राजनीतिक दल है। यह किसी परिवार, जाति या वर्ग विशेष की पार्टी नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा की विचारधारा को एक पंक्ति में कहना हो तो वह है ‘भारत माता की जय’। यह हमारी माता है और हम सभी भारतवासी उसकी संतान हैं। उन्होंने भाजपा की पंच निष्ठाओं से भी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया। उन्होंने कहा कि हम यह विश्वास से कह सकते हैं कि ये निष्ठाएं हमारे लिए प्रकाश-स्तम्भ की तरह हैं हम सबको यह प्रयत्न करते रहना ज़रूरी है कि हम अपना जीवन और अपनी पार्टी को इन निष्ठाओं के आधार पर चलाएं।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष गोविंद सिंह ठाकुर ने प्रसन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा मनाली मंडल ने पार्टी संगठन द्वारा दिये गए पूर्व कार्यों को निर्धारित समय में पूरा किया है जिसके लिए सभी बधाई के पात्र है। उन्होंने मंडल के समस्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से पार्टी संगठन के आगामी कार्यों को शत प्रतिशत पूरा करने का संकल्प लेने का आवाहन किया है।
इस बैठक में मंडी संसदीय क्षेत्र के संगठन मंत्री सुरेश शर्मा,जिला विस्तारक डॉ. संदीप कुमार,मंडल अध्यक्ष ठाकुर दास,महामंत्री,मंडल कार्यकारिणी के पदाधिकारी, सदस्य और बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहें।




