कुल्लू अपडेट ,भारतीय मानक ब्यूरो परवाणू शाखा कार्यालय कि तरफ से ज्वैलर्ज जागरूकता कार्यक्रम जिला कुल्लू हिमाचल प्रदेश मे आयोजित किया गया जिसमे ज्वैलर्ज संघ के सदस्यो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया , जिसमे हॉलमार्किंग HUID के बारे मे चर्चा हुई,लाइसेंस प्राप्त करने कि प्रक्रिया के बारे मे बताया गया व ज्वैलर्ज द्वारा पूछे गए प्रश्ननो का समाधान संयुक्त निर्देशन राम चरन दास वैज्ञानिक -डी द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि इसी तरह ज्वेलरी की पहचान के लिए हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन (HUID) नंबर होता है। हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन (HUID) नंबर एक छह अंकों का अल्फान्यूमेरिक कोड है जिसमें संख्याएं और अक्षर होते हैं, जिसे ज्वेलर्स की तरफ से दिया जाता है। इस नंबर की मदद से ज्वेलरी से संबंधित सभी जानकारियां आपको मिल सकती।
Author: Kullu Update
Post Views: 30



