Search
Close this search box.

सैंज में एनएसएस स्वंयसेवियों ने संवारा मेला मैदान

कुल्लू अपडेट,सीसे स्कूल सैंज में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के विशेष शिविर में भाग ले रहे 55 स्वयंसेवियों ने सोमवार को मेला मैदान सैंज व आसपास के क्षेत्रों में साफ़-सफाई की। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी जनक सिंह ने बताया कि विशेष शिविर के पांचवे दिन प्रभातफेरी के वाद एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर मनोज शर्मा ने व्यायाम व ड्रिल की गतिविधियां करवाई। उन्होंने बताया कि स्वयंसेवियों ने परियोजना कार्यों के तहत मेला मैदान सैंज तथा साथ लगी दो वाटिकाओं व सैंज वाज़ार में स्वच्छता अभियान चलाया। शिविर में दोपहरवाद शैक्षणिक सत्र में पुलिस विभाग की ओर से स्वयंसेवियों को विभिन्न जानकारियां दी गई। पुलिस थाना सैंज के प्रभारी धीरज सिंह गुलेरिया, हैड कांस्टेबल मनोज व महिला कांस्टेबल पूनम ठाकुर ने बतौर रिसोर्स पर्सन उपस्थित रहकर सड़क सुरक्षा, साईबर ठगी व पुलिस भर्ती से जुड़ी विभिन्न जानकारियां दी। एनएसएस कार्यक्रम प्रभारी जनक सिंह ने बताया कि 21 नवंबर को सभी स्वयंसेवी शैक्षणिक भ्रमण पर रहेंगे तथा 22 नवंबर को शिविर का समापन किया जाएगा।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज