Search
Close this search box.

23 नवंबर को मैनेजमेंट ट्रेनी के 30 पदों की भर्ती,11 हज़ार 700रूपये वेतन,रोजगार कार्यालय कुल्लू में इंटरव्यू

कुल्लू अपडेट,जिला रोजगार अधिकारी कुल्लू मनोरमा देवी ने जानकारी दी कि स्काई मर्चेंट इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड पंथाघाटी शिमला द्वारा मैनेजमेंट ट्रेनी के 30 पदों को भरने हेतू दिनांक 23 नवम्बर 2023 को जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू हि.प्र. में 10ः30 बजे से कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। आवश्यक योग्यता बारहवी उत्तीर्ण और उससे उपर है तथा उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 40 के बीच होनी चाहिए। वेतनमान 11,700 मासिक प्लस बोनस और आवास की सुविधा दी जाएगी तथा नौकरी का कार्यस्थल शिमला रहेगा ।
योग्य पुरुष व महिला उम्मीदवार अपने सभी दस्तावेजों सहित दिनांक 23 नवम्बर 2023 को जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू हि.प्र. में पहुंच कर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते है। उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश के रोजगार कार्यालय में पंजीकृत हो यदि पंजीकृत नहीं है तो ऑनलाइन आवेदन करें । इच्छुक तथा योग्य उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वह ऑनलाइन पंजीकरण तथा इंटरव्यू हेतु आवेदन के लिए www.eemis.hp.nic.in पोर्टल पर जाएं।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज