Search
Close this search box.

सरकार ने कहा फर्जी है मनरेगा में नौकरी देने का दावा करने वाली यह साइट, जारी किया अलर्ट

टेक अपडेट , देश में फ्रॉड का एक नया ट्रेंड शुरू हुआ है। सरकार की योजना के नाम से मिलती-जुलती साइट बना दी जा रही हैं और इन साइट के जरिए लोगों को सरकारी नौकरी देने का दावा किया जा रहा है। इन साइट को इस तरह से डिजाइन किया जा रहा है कि कोई भी धोखा खा जाएगा। सबसे बड़ी बात यह है कि ये वेबसाइट लोगों से नौकरी के आवेदन के नाम पर पैसे भी ले रही हैं।सबसे खास बात यह है यह साइट यह भी दावा कर रही है कि इसे NIC ने डिजाइन और डेवलप किया है। बता दें कि सरकार की सभी साइट को NIC ही तैयार करती है। जिन साइट को NIC डिजाइन करती है, उस पर NIC का लोगो रहता है, जबकि रोजगार सेवक की साइट पर ऐसा कुछ भी नहीं है।

इस फर्जी साइट पर कई तरह की वैकेंसी को लेकर नोटिफिकेशन जारी की गई हैं जिसमें एक ग्राम रोजगार सेवक के लिए भी है। यह साइट ग्राम रोजगार सेवक के पद के लिए 37,500 रुपये मासिक सैलरी देने का दावा कर रही है। सच्चाई यह है कि इसका ग्रामीण विकास मंत्रालय से कोई संबंध नहीं है। मनरेगा की आधिकारिक वेबसाइट https://nrega.nic.in है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज