कुल्लू अपडेट , राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सैंज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवियों ने मंगलवार को विभिन्न पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया पर्यावरण से संबंधित जानकारियां भी हासिल की। सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन एनएसएस के स्वयंसेवियों ने पैदल भ्रमण करते हुए सुचैहण पंचायत की दलोगी झील, दुर्गा माता मंदिर देहुरी तथा सराहन गांव को निहारा। एनएसएस के कार्यक्रम प्रभारी जनक ठाकुर ने बताया कि इस भ्रमण के दौरान स्वयंसेवियों ने दुर्गा माता मंदिर देहुरी के प्रांगण में साफ-सफाई की। उन्होंने बताया कि भ्रमण के दौरान स्वयंसेवियों को जैव विविधता व पर्यावरण संरक्षण के बारे भी जानकारी दी। इस अवसर पर एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर मनोज शर्मा भी उपस्थित रहे।

Author: Kullu Update
Post Views: 1,564



