कुल्लू अपडेट,जवाहर लाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय हरिपुर मनाली के छात्र आर्यन ने जोगिंदरनगर महाविद्यालय में आयोजित अंतर महाविद्यालय बॉक्सिंग (पुरुष) के 80-86 वेट केटेगरी में कांस्य पदक जीता।शारीरिक शिक्षा विभाग प्रमुख प्रो ज्योति बाला ने बताया कि फ़तेह चंद एवं विद्या देवी का बेटा आर्यन हरिपुर महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। हाल ही आयोजित अंतर महाविद्यालय बॉक्सिंग (पुरुष) प्रतियोगिता जो जोगिंदर नगर में आयोजित हुई उसने महाविद्यालय के 6 बॉक्सर ने भाग लिया था। सभी ने अच्छा प्रदर्शन किया। इसमें 80-86 भार वर्ग में आर्यन ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ मनदीप शर्मा ने आर्यन को पदक जीतने पर बधाई दी व सभी प्रतिभागियों को और अधिक मेहनत करने व अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया

Author: Kullu Update
Post Views: 4,887



