Search
Close this search box.

शुक्र है भगवान टला बड़ा हादसा,औट-सैंज हाईवे पर पर्यटकों से भरी ट्रेवलर पलटी

कुल्लू अपडेट ,जिला कुल्लू के आनी उपमंडल के जलोड़ी दर्रा होकर गुजरने वाले औट-सैंज हाईवे 305 पर रविवार को जालोड़ा में पर्यटकों से भरी एक ट्रेवलर (एचपी-01-एस-1303) पलट गई। हादसे में एक बच्चे को हल्की चोट आई है। यह हादसा शाम करीब 7:00 बजे हुआ। गाड़ी जलोड़ी दर्रा से जीभी के लिए वापस आ रही थी, लेकिन जालोड़ा के पास उतराई होने से अनियंत्रित होकर पलट गई।चालक की सूझबूझ के चलते बड़ा हादसा होने से टल गया। स्थानीय लोगों ने सैलानियों को गाड़ी से बाहर निकाला। पर्यटक उज्जैन (मध्य प्रदेश) के रहने वाले हैं और गाड़ी में चार बच्चों समेत 13 लोग सवार थे। डीएसपी बंजार शेर सिंह ठाकुर ने कहा कि घियागी के पास जलोड़ा में पलटी ट्रेवलर में एक बच्चे को हल्की चोट आई है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज