Search
Close this search box.

डोलमा लामा को बेस्ट छात्रा स्वयंसेवी तथा सुरजीत को मिला अनुशासित स्वयंसेवी का ख़िताब

कुल्लू अपडेट,राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सैंज में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष बुधवार को समापन किया गया जिसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य प्रवीण गुप्ता ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत के साथ किया गया तथा स्वयंसेवियों ने राष्ट्रीय सेवा योजना का लक्ष्यगीत पेशकर एनएसएस के उद्देश्य के प्रति सन्देश दिया। एनएसएस के कार्यक्रम प्रभारी जनक ठाकुर ने सात दिनों तक चले इस शिविर की विस्तृत रिपोर्ट पेश की। उन्होंने बताया कि इस शिविर में 55 स्वयंसेवियों ने भाग लिया जिन्हें विभिन्न प्रकार की गतिविधियां करवा करके सर्वांगीण विकास के लिए तैयार किया गया तथा परियोजना कार्य के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। वहीं शैक्षिक क्षेत्र में प्रत्येक दिन विभिन्न विभागों से स्रोत व्यक्तियों को बुलाया गया जिन्होंने अलग-अलग विषयों पर स्वयंसेवियों का मार्गदर्शन किया । प्रधानाचार्य प्रवीण गुप्ता ने स्वयंसेवियों को शिविर के सफल आयोजन व इसमें पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने के लिए बधाई दी। कार्यक्रम में स्वयंसेवियों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर खूब बाहबाही लूटी। इस दौरान बेहत्तर कार्य करने वाले स्वयंसेवियों को पुरस्कृत भी किया गया जिसमें ओवरऑल वेस्ट स्वयंसेवी पवन कुमार, उत्कृष्ट छात्र स्वयंसेवी चंद्रेश कुमार उत्कृष्ट छात्र स्वयंसेवी डोलमा लामा ड्रिल की उत्कृष्ट स्वयंसेवी डिंपल ठाकुर जबकि अनुशासित स्वयंसेवी का ख़िताब सुरजीत कुमार को दिया गया। इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य वीरेंद्र कतना, अश्वनी ठाकुर, सुरेश भारद्वाज व कुलदीप गौतम आदि उपस्थित रहे।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज