Search
Close this search box.

प्रीणी में नेपाली मूल का व्यक्ति 108 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार

कुल्लू अपडेट , कुल्लू में आये दिन नशा माफिया पकड़े जा रहे है। पुलिस द्वारा नाकाबंदी करके और गश्त लगाकर नशे के सौदागरो के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने प्रीणी में नेपाली मूल के एक व्यक्ति से 108 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की प्रीणी में एक चिकन शॉप में चरस बेची जा रही है। पुलिस ने जब दुकान की तलाशी ली तो ईश्वर बहादुर निवासी झाकरीसला नेपाल के कब्जे से 108 ग्राम चरस बरामद की गयी।आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने बताया की पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।आगे की कार्यवाही जारी है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज