Search
Close this search box.

निर्विघ्न रूप से सम्पन्न हुई देवता गणपति जी घुड़दौड़ की मन्दिर प्रतिष्ठा

कुल्लू अपडेट,देवता गणपति जी घुड़दौड़ के नवनिर्मित मन्दिर की प्रतिष्ठा निर्विघ्न रूप से सम्पन्न हो गयी। मन्दिर में सूत्र देवी देवताओं के मौजूदगी में बांधा गया। गांव की महिलाओं ने कुटबाई नामक स्थान से कलश भर कर लाये जिन्हें यज्ञ में रखा गया। ग्यारह पंडितों ने देव रथों की उपस्थिति में पाँच दिवसीय यज्ञ को पूर्णाहुति डालकर यज्ञ सम्पन्न किया। हज़ारों लोगों ने इस यज्ञ प्रतिष्ठा में आकर अपनी उपस्थिति दर्ज की और देव भोज का भी आंनद लिया। देवता गणपति जी के कारदार प्रकाश ठाकुर ने गणपति मंदिर ग्राम कमेटी के सभी सदस्यों का इस आयोजन को भव्य बनाने के लिए बहुत बहुत आभार प्रकट किया। कमेटी के उपप्रधान रघुवीर सिंह, सचिव भगवन शर्मा, कोषाध्यक्ष पन्ना लाल शर्मा और समस्त कमेटी सदस्यों ने इस आयोजन में ग्राम वासियों की ओर से भरपूर सहयोग मिलने के लिए आभार तथा धन्यवाद किया। भगवान रघुनाथ महाराज जी के छड़ीबदार राजा महेश्वर सिंह, टिक्का दानवेन्द्र सिंह, रिटायर्ड ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर, मनाली नगर परिषद के अध्यक्ष चमन कपूर, फलउत्पादक मण्डल के अध्यक्ष मोहिन्दर उपाध्याय, घाटी के अनेक देवी देवताओं के लगभग तीन दर्जन कारदार और देवलू के अलावा लगभग तीस हज़ार श्रद्धालुओं ने देवता गणपति के पास अपना शीश नवाया और भण्डारे का आनंद लिया। भजन कीर्तन का दौर देर शाम तक चला रहा व इस्कॉन के भक्तो ने भी प्रभु भजनो से भाव विभोर किया।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज